विधायक ने बताया कि जनसंपर्क की शुरुआत माताओं का आशीर्वाद लेकर किया

आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने राम लाला मंदिर से प्रारंभ होकर राहुल चंदेल वाली गली से पातालेश्वर मंदिर से धोबियाना पीपल वाला चौराहा अंसारी मोहल्ला से जगदंबा वाली गली दीपू राजावत वाली गली अभिषेक सिंगर वाली गली लुधौरा अनिल द्विवेदी से जनसंपर्क का समापन किया।
विधायक ने बताया कि जनसंपर्क की शुरुआत माताओं का आशीर्वाद लेकर किया। और कहा कि जनता अपने प्रत्याशी का चुनाव अपने हाथों में लेकर लड़ रही है।
विधायक ने बताया कि जनता अपने प्रत्याशी से बहुत खुश नजर आ रही है और पूर्ण समर्थन दे रही है। इस बार जनता अपने प्रत्याशी को भारी से भारी बहुमत से जिताने का भरसक प्रयास कर रही है। विभिन्न स्थानों पर माताएं बहने अपने प्रत्याशी का पुष्प वर्षा करके टीका लगाकर स्वागत कर रही है। और यह संकेत भी दे रही हैं कि अबकी बार मोदी जी योगी जी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
जनसंपर्क में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, राहुल चंदेल, अनुज दिक्षित, संजय मिश्रा, जीतू, दीपक साहू, अनिरुद्ध सेंगर, देवनाथ मिश्रा, मोहित, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *