जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अपडेट 16 फरवरी 2022 कानपुर नगर

◆ भय मुक्त शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराना है ,इसके लिए चुनाव आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए।

◆ जनपद कानपुर नगर की सभी दसो विधानसभाओं की समस्त एफ0एस0टी0 ,एसएसटी टीमें 24 x7 नाकाओ पर पैनी नजर रखते हुए, संवेदनशील वाहनों तथा अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्यवही करें जिसकी मॉनिटरिंग समस्त रिटर्निग ऑफिसर स्वयं करें ।

◆ जी0एस0टी0 टीम ट्रांसपोर्ट /रेलवे, इत्यादि स्थानों पर भ्रमणशील रहते हुए माल ढुलाई पर कड़ी नजर रखते हुए प्रभावी कार्यवाही करें।
◆ प्रवर्तन कार्य का लेखा-जोखा तैयार कर निर्वाचन कार्यालय के माध्यम से मुख्य निर्वाचन कार्यालय लखनऊ को प्रतिदिन भेजा जाये।

◆ सभी बैंकों में इलेक्शन के दौरान होने वाले बड़े ट्रांजैक्शन पर नजर रखते रखी जाए ,साथ ही यह भी देखा जाए कि इलेक्शन के दौरान उनके अकाउंट में कोई बड़ा ट्रांजैक्शन हुआ है यदि इससे पहले यदि उस खाते से कोई बड़ा ट्रांजैक्शन नही हुआ है तो उस खाते को संवेदनशील मानते हुए उसकी सूचना इनकमटैक्स विभाग को दी जाए , Suspected Transachion Report Bank वार सूचना लीड बैंक मैनेजर उपलब्ध कराये।

◆ इनकम टैक्स विभाग में गठित QRT teams भी सक्रियता से कार्य करें। कोई भी Actionable intelligence पर त्वरित कार्यवाही की जाये।

◆ आबकारी विभाग सक्रिय होकर यह सुनिश्चित करे कि किसी भी दुकान से अधिक मात्रा में शराब की उठान न हो,यदि अधिक उठान हो रही हो तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जाए , इसके अतिरिक्त आबकारी विभाग सक्रिय होकर पैनी नजर रखते हुए अवैध शराब बिक्री एवं भंडारा पर प्रभावी कार्यवाही करें।

◆ सभी कैंडिडेट के ऊपर से संबंधित Reconciliation/ अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति की भी नियमित समीक्षा व परीक्षकों के माध्यम से सुनिश्चित की जाये।

उक्त निर्देश आज विशेष व्यय प्रेक्षक श्री बी0 मुरली कुमार द्वारा सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में निष्पक्ष मतदान सम्पन्न कराने के लिए दिए । उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि सभी एफ0एस0टी0, एसएसटी टीमें 24 घंटे सक्रिय होकर अपनी- अपनी विधानसभाओं में प्रभावी कार्रवाई करें। उन्होंने जी0एस0टी0 विभाग के अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कानपुर एक बड़ा औद्योगिक शहर है यहां पर गुड्स ट्रांसपोर्टर अधिक मात्रा में होता है इस हेतु उनकी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है उन्होंने कहा कि विभाग बाहर से आने वाले ट्रांसपोर्ट पर कड़ी नजर रखे क्योंकि भारी मात्रा में झंडा, पोस्टर, बैनर इत्यादि समान भी ट्रांसपोर्ट होकर शहर में आ सकता है । कानपुर में आने वाला गुड्स जो रेलवे/ ट्रांसपोर्ट आदि से आता है उस पर भी प्रभावी नजर रखते हुए टीमों को 24 घण्टे नजर रखते हुए कार्यवाही करनी है। उन्होंने बैठक में एल0डी0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त दसों विधानसभाओं में विशेष निगरानी रखी जाए, कि उनकी बैंक शाखाओं में इलेक्शन के दौरान कोई बड़ा ट्रांजैक्शन तो नहीं हुआ है यदि कोई भी ट्रांजैक्शन हुआ है तो उसकी सूचना इनकमटैक्स विभाग को दी दिये जाने के निर्देश दिए । इसके अतिरिक्त समस्त बैंक मैनेजर यह भी सुनिश्चित करे कि उनकी शाखाओं में कोई ऐसा खाता जो पहले सक्रिय नही था और इलेक्शन के दौरान सक्रिय हुआ है उसमें पैसे का लेनदेन हो रहा है उसको
संवेदनशील मानते हुए उसकी भी सूचना इनकम टैक्स विभाग को दी जाए। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त बैंक अपने यहां होने वाले बड़े ट्रांजैक्शन की प्रतिदिन की सूचना उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि समस्त दसों विधानसभाओं के प्रत्याशियों के खातों पर कड़ी नजर रखते के निर्देश दिए । बैठक में व्यय प्रेक्षक , पुलिस कमिश्नरेट कानपुर, जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी कानपुर नगर, एसपी आउटर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कानपुर नगर,तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *