ब्राह्मण ,ठाकुर,पिछड़ा वर्ग,एसी,एसटी समाज के लोगों ने इरफान सोलंकी को जिताने की अपील

कानपुर-20 फरवरी को होने वाले मतदान को लेकर सभी प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने की जनता से अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज ब्राह्मण, ठाकुर, पिछड़ा वर्ग व एसी,एसटी,सामाज की तरफ से सीसामऊ विधानसभा से सपा प्रत्याशी हाजी इरफान सोलंकी को जिताने की पूरेन पांडेय विजेंद्र सिंह, इम्तियाज मदनी रतन खुराना ने जनता से अपील की। सपा नेता इम्तियाज मदनी के नेतृत्व में इरफान सोलंकी का काफिला जनसंपर्क के लिए जच्चा बच्चा हॉस्पिटल, ग्वालटोली मलिन बस्ती बाल्मीकि बस्ती सियाराम का हाता खलासी लाइन
आदि क्षेत्रों में जनसंपर्क किया गया वहां की जनता ने सपा प्रत्याशी इरफान सोलंकी का जोरदार स्वागत किया। इम्तियाज मदनी ने कहा कि हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई भाई हम लोग बरसों से सभी धर्मों के त्योहारों में जाते हैं गमी में जाते हैं लेकिन चुनाव के आते ही कुछ फिरका परस्ती ताकतें आपस में बांटने का काम करती हैं लेकिन हम सब एक हैं अच्छे व्यक्ति को चुनकर विधानसभा के चुनाव में जीत दिलाते हैं विधायक इरफान सोलंकी तीन बार जीत हासिल की सीसामऊ विधानसभा से जीत चुके हैं जनता के हित के लिए कार्य करते हैं पानी बिजली कोई भी समस्या हो समस्या का तुरंत समाधान होता है। जनसंपर्क के दौरान इम्तियाज मदनी उमर मंसूरी रतन खुराना नीतू खुराना ,नसीम,आमिर, ,नंदलाल सिंह पुरेन पांडे, नरेंद्र सिंह राजन सिंह मोनू सिंह इत्यादि लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *