कानपुर। बर्रा थाना अंतर्गत गुजैनी चौकी क्षेत्र मे स्थित बसंत पेट्रोल पंप के पास जरौली की ओर जाने वाली सड़क पर बैठकर वार्ड कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने नगर निगम अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए किया सामूहिक हवन पूजन का आयोजन जिसमें वार्ड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश पांडे ने बताया की बसंत पेट्रोल पंप से लेकर जरौली तक, ब्लिस हॉस्पिटल से लेकर केडीएमए स्कूल तक, तो यादव होटल से लेकर वरुण बिहार तक की सारी सड़कों की हालत काफी समय से खस्ताहाल बनी हुई है जिससे निकलने के लिए लोगों को एक मिशन के बराबर सड़क को पार करना पड़ता है जिसमें आए दिन कोई ना कोई गाड़ी चालक गिरकर चोटिल होता है तो किसी की गाड़ी फंस जाती है जिससे लोगों को काफी समय और सामान दोनों के बर्बाद होने का सामना करना पड़ता है जिसके बारे में कई बार नगर निगम के अधिकारियों को लिखित, मौखिक वा प्रदर्शन के माध्यम से अवगत भी कराया गया लेकिन उनके कानों में जूं तक नहीं रेंगी।
इसलिए अगर इस समस्या का समाधान शीघ्र ही ना हुआ तो मजबूरन बस आंदोलन किया जाएगा जिसका जिम्मेदार स्वयं नगर निगम होगा l
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव मिश्रा, नीलू पांडे, कमलेश तिवारी, शिवचंद्र पाल, गिरीश तिवारी, बृजेश सोनकर, गिरजा सिंह, सुनीत राव आदि लोग उपस्थित रहे 
2021-07-02
