‘अवध स्मृति मंच’ एवं ‘कानपुर वाले क्रांतिकारी’ द्वारा मतदाता जागरूकता रथ का फ्लैग ऑफ व जागरूकता वीडियो रिलीज कार्यक्रम, कानपुर पुलिस लाइन में आज किया गया ।
मतदाता जागरूकता रथ को पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीणा, संयुक्त पुलिस आयुक्त आनन्द प्रकाश तिवारी, अपर पुलिस आयुक्त आनन्द कुलकर्णी द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया ।
इस अवसर पर पुलिस उपायुक्त संजीव त्यागी, रवीना त्यागी, प्रमोद कुमार , अवध स्मृति मंच के पवन शुक्ल, प्रवीण कुमार शुक्ल, डॉ. राहुल कपूर, अनुपम मेहरोत्रा, प्रशांत मिश्रा, मनीष मिश्र, लवी खान, मनोज कनौजिया व कानपुर वाले क्रांतिकारी से आशीष मिश्र आदि के अलावा अन्य तमाम केंद्रीय सुरक्षा बलों के अधिकारी उपस्थित रहे।
2022-02-17
