मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक कोई राजनैतिक दल अपने कैम्प नही लगा सकेगा

मतदान केंद्र से 200 मीटर की दूरी तक कोई राजनैतिक दल अपने कैम्प नही लगा सकेगा,वरिष्ट उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह,

रसूलाबाद पुलिस ने चाक चौबंद व्यवस्था के बीच में अतिसंवेदनशील व सम्वेदनशील इलाक़ो में चुनाव को शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न करने को लेकर जनता को ऐसास कराया है वही चुनावी सर्द गर्मी को देखते हुए पुलिस हर नाके पर हाई अलर्ट देखी जा रही है।मतदान के दिन अराजकता फैलाने वालों को सिर्फ जेल में ही ठिकाना मिलेगा इसके लिए भारी पुलिस बल व केंद्रीय पुलिस बल सीआरपीएफ पुलिस फोर्स की व्यापक व्यवस्था के साथ एक महिला पुलिसकर्मी कलस्टर मोबाइल टीम भी निरंतर हर बूथ पर निगरानी करेगी ।
जानकारी देते हुए रसूलाबाद के कोतवाल प्रमोद कुमार शुक्ला ने पत्रकारों को बताया कि मतदान के दिन पोलिंग बूथ से 200 मीटर दूर राजनीतिक दल अपने कैंप लगा सकते उसके लिए एक कुर्सी मेज पर दो ही व्यक्ति मौजूद रहेंगे ।
उन्होंने यह भी बताया कि मतदान के दिन जीवन रक्षक दवाओं के मेडिकल स्टोरों को छोड़कर संपूर्ण क्षेत्र के कस्बों में बाजार पूर्ण रूप से बंद रहेंगे साथ ही मतदाता अपने वाहन से स्वयं और परिवार के लोगों को मत दिलाने के लिए मतदान केंद्र तक अपने निजी वाहन से जा सकते हैं लेकिन अगर वह लोग मतदाताओं को ढोते दिखाई देंगे तो उनके वाहन सीज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी ।
वरिष्ट उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मतदाता मतदान केंद्र पर अपना मोबाइल फोन ना ले जाएं मोबाइल फोन को पूर्णता प्रतिबंधित किया गया है ।
उन्होंने जनता से अपील की कि निर्भीकता के साथ अपने मत का प्रयोग करें पुलिस फोर्स उनके साथ है ।उंन्होने अराजकतत्वों को चेताया कि मतदान के दिन अगर अराजकता की तो कठोर से कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *