उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश बनाना है

कानपुर गुरुवार, 17 फरवरी

पूर्व डीजीपी एवं सांसद बृजलाल ने सिविल लाइन्स के एक होटल में प्रेस वार्ता में कहा की हमें उत्तर प्रदेश को विकसित उत्तर प्रदेश बनाना है। आज उत्तर प्रदेश, भारत देश की दूसरे स्थान की अर्थव्यवस्था है। हमें उत्तर प्रदेश के सम्मान और गौरव को वापस लाना है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने 2017 के संकल्प पत्र में जो भी वादे किए थे वह सभी वादे पूरे किए हैं। आज प्रदेश की जनता की आकांक्षाएं हमारी सरकार से बढ़ गई हैं। पूर्व की सपा बसपा कॉन्ग्रेस की सरकारों ने पक्षपात की राजनीति की जिसके कारण कानपुर विकास की दौड़ में पीछे रह गया। विपक्ष का काम जनता के पैसे का दुरुपयोग कर स्वयं का विकास करना था। विपक्ष की भेदभाव की राजनीति का परिणाम प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ा। उन्होंने पिछले दिनों एक जनसभा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पुलिस पर की गई अभद्र टिप्पणी पर बोलते हुए कहा कि उन्होंने अपराधियों और अराजक तत्वों का मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह की टिप्पणी की। पुलिस कर्मियों पर की गई इस तरीके की अभद्र टिप्पणी को पुलिसकर्मी कभी भूलेंगे नहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ पुलिसकर्मी पुलिस की वर्दी उतारने के बाद राजनीतिक चोला ओढ़ लिया है ऐसे पुलिसकर्मी जब तक पुलिस वर्दी में रहे तब भी लूटा और अब राजनेता बनकर लूटने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता को लूटने वाली समाजवादी पार्टी के मित्रो की दीवारों से नोट उगलने वाली पार्टी ईमानदार पुलिस अफसरों एवं अन्य अधिकारियों पर उंगली उठा रही है। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों में जितना अपराधीकरण हुआ उतना शायद किसी भी पार्टी की सरकारों में नहीं हुआ। सपा सरकार में लाल टोपी वाले गुंडों का आतंक प्रदेश में जमकर होता था। माफिया राज को बढ़ावा देकर प्रदेश में उद्योग को रोकने का काम किया गया। जब तक प्रदेश में शांति व्यवस्था नहीं होती तब तक उद्योग व्यवसाय नहीं पनपता। सपा सरकार में अपहरण उद्योग, अपराधी करण, गुंडाराज यह सब आम बात थी। योगी सरकार में यह सब बंद हुआ है गुंडे मवाली माफिया या तो जेल में है या बेल पर हैं। सपा सरकार में तमंचावाद की राजनीति होती थी। योगी सरकार ने कानपुर के गौरव को वापस लौटाने का काम किया है। कानपुर की चमक वापस आ रही है। योगी सरकार में कानपुर में उद्योग विकसित हुए हैं। जो आधारभूत संरचना को और मजबूत करेगा। उन्होंने कानपुर में बीना मल्टी पाइप लाइन, और सबसे कम समय में तैयार होने वाली मेट्रो ट्रेन कानपुर को मिलने पर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की सराहना की। बिठूर को डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण होने से नई पहचान मिलेगी। इससे रोजगार के अवसर मिलेंगे। पुलिसिंग व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए कानपुर को पुलिस कमिश्नरेट का दर्जा दिया गया जिसके व्यापक परिणाम भी आ रहे हैं। उन्होंने सिग्नेचर ग्रीन सिटी, डीएवी कॉलेज में बने अटल प्रेक्षागृह, 400 करोड़ रुपए की धनराशि अब तक किसानों के खाते में भेजी गई उसके बारे में बताया, उज्जवला योजना के तहत प्रदेश में एक करोड़ 67 लाख महिलाओं को उज्जवला कनेक्शन दिए गए, विधवा मासिक पेंशन योजना के तहत विधवाओं को 500 के स्थान पर अब रुपये 1000 सरकार देगी।
भारतीय जनता पार्टी 2022 में सरकार बनने पर किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी।
लघु एवं सीमांत किसानों को सिंचाई के लिए बोरवेल, ट्यूबवेल के लिए 5000 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। भाजपा सरकार सभी गरीब निराश्रित लोगों को आवास भी उपलब्ध कराएगी। प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता आलोक वर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पाण्डेय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *