अभिनेत्री अमीषा पटेल का अपने घरों से पुष्प वर्षा कर के भव्य स्वागत

कानपुर बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अमीषा पटेल ने आज कानपुर नगर में आर्य नगर विधानसभा से समाजवादी पार्टी के अमिताभ बाजपेई के समर्थन में परमट नया गंज नई सड़क में जनता व व्यापारियों के बीच रोड शो के माध्यम से जनता से जन संपर्क किया और आने वाली 20 फरवरी को अमिताभ बाजपेई को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील कर जनता व व्यापारियों से समर्थन मांगा।जनसंपर्क के समय परमट नया गंज नई सड़क की जनता एवं महिलाओं ने अभिनेत्री अमीषा पटेल का अपने घरों से पुष्प वर्षा कर के भव्य स्वागत व अभिनंदन किया जनसंपर्क के समय जनता का जनसैलाब उमड़ पड़ा। जनसंपर्क के समय अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश की डबल इंजन की सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण कानपुर शहर का व्यापार व उद्योग धंधे पूरी तरह चौपट हो कर बंदी की कगार पर पहुंच गए हैं इस सरकार में महिलाओं व छोटी बच्चियों का बहुत उत्पीड़न हुआ है इस सरकार में महिलाओं का मान सम्मान सुरक्षित नहीं है बढ़ती महंगाई के कारण गरीब जनता की कमर टूट गई है।अमीषा पटेल ने आगे बताया कि महिलाओं को अपना मान सम्मान बचाने कानपुर शहर में व्यापार उद्योग धंधे पुनः दोबारा चालू कराने के लिए एवं बढ़ती महंगाई से राहत पाने के लिए आप लोग साइकिल वाले खाने की बटन दबाकर आर्य नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अमिताभ वाजपेई को भारी मतों से विजय दिलाएं क्योंकि डबल इंजन की सरकार की कथनी और करनी में बहुत अंतर है।
उत्तर प्रदेश में पिछली सपा सरकार में प्रदेश में विकास की गंगा बहा कर उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया था नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण कर कन्याओं को कन्या विद्याधन योजना देकर लड़कियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किए थे इसलिए आप लोग सपा प्रत्याशी अमिताभ बाजपेई को भारी मतों से विजई बनाएं।
साथ में अवधेश बाजपेई नटवर मिश्रा वरुण यादव आशीष मिश्रा रामू जायसवाल, ललित बोरा,नीरज सिंह, सर्वेश यादव, पार्षद अनुज गुप्ता अभिषेक गुप्ता मोनू मन्नू रहमान अमित मल्होत्रा बबलू उमर शरीफ मोहम्मद सारिया, सुरभित जायसवाल, आशु कनौजिया हरिओम पांडे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *