प्रचार के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी ने अपनी ताकत झोंक दी

कानपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के थर्ड फेज के प्रचार के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी ने अपनी ताकत झोंक दी है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी कानपुर पहुंच गए हैं। शहर में प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो कर रहे हैं। अखिलेश के आगमन पर सपाइयों ने जगह-जगह उनका स्वागत किया। इस रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। आर्यनगर, सीसामऊ और कैंट विधानसभा सीट बीजेपी के लिए नाक का सवाल बन गई है। ऐसे में इन सीटों पर प्रचार के आखिरी दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव रोड शो कर अपनी ताकत का अहसास कराएंगे।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि ने अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है तो कानपुर में बंद पड़े कारखानों को चलाएंगे। इसके अलावा सड़के बनानी पड़ी तो वो भी बनाएंगे। शहरवासियों की सुविधा के लिए एलिवेटेड रोड भी देंगे। ताकि आप जाम में ना फंसे। उन्होंने कहा कि जब से समाजवादी पार्टी ने 300 यूनिट बिजली फ्री देने की घोषणा की है बीजेपी की बिजली गुल हो गई है और उनका ट्रांसफार्मर फुंक गया है। अखिलेश ने कहा कि लखनऊ में वर्ल्ड क्लास कैंसर इंस्टीट्यूट बनाया है। इसी तरह कानपुर के मेडिकल कॉलेज को वर्ल्ड क्लास बनाने का काम समाजवादी पार्टी की सरकार में होगा। कानपुर को डीकन्जेस्ट करना पड़ेगा तो करेंगे और नए तरीके से कानपुर को बसाएंगे।
गंगा से लेकर यमुना के किनारे तक समाजवादी विजय रथ चलेगा और इसको इसलिए चलाया जा रहा है ताकि जनता का सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद मिलता रहे। 2022 में उम्मीद है कि जनता बीजेपी का सफाया करेगी। यूपी को धोखा मिला है। यही गंगा-जमुना के बीच का इलाका है, जहां पर सबसे ज्यादा किसानी होनी चाहिए थी। उत्तर प्रदेश हमारा किसानों का प्रदेश है, लेकिन किसानों के साथ धोखा हुआ है। किसानों के लिए तीन काले कानून लाकर उनकी आय छीन ली गई, धान की पैदावार नहीं मिल पा रही है और जब किसान अपना हक लेने के लिए निकला तो बीजेपी के समर्थकों ने किसानों को कुचल दिया। अब उन्हीं गाड़ी के टायरों से कानून को कुचल रहे हैं।
सीएसए विश्वविद्यालय में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद अखिलेश यादव कैंट विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इसके बाद मीरपुर चौराहे पर अखिलेश यादव अपने रथ पर सवार होकर निकल पड़े। उनको देखने के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। अखिलेश ने रथ की छत पर आकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। यहां से उनका काफिला फूलबाग के लिए निकल पड़ा है। इसके बाद नयागंज, घंटाघर, मूलगंज, नई सड़क से परेड होते हुए यतीमखाना चौराहा पहुंचेंगे। यहां अखिलेश कुछ देर समर्थकों और क्षेत्रीय जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र की सात जगहों पर जाएंगे। फिर सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के रूपम चौराहा, नाला रोड और पी रोड जाएंगे। यहीं से उनके कार्यक्रम का समापन होगा। सीएसए विश्वविद्यालय में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद अखिलेश यादव कैंट विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इसके बाद मीरपुर चौराहे पर अखिलेश यादव अपने रथ पर सवार होकर निकल पड़े। उनको देखने के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिल रहा है। अखिलेश ने रथ की छत पर आकर कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। यहां से उनका काफिला फूलबाग के लिए निकल पड़ा है। इसके बाद नयागंज, घंटाघर, मूलगंज, नई सड़क से परेड होते हुए यतीमखाना चौराहा पहुंचेंगे। यहां अखिलेश कुछ देर समर्थकों और क्षेत्रीय जनता को संबोधित करेंगे। इसके बाद आर्यनगर विधानसभा क्षेत्र की सात जगहों पर जाएंगे। फिर सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र के रूपम चौराहा, नाला रोड और पी रोड जाएंगे। यहीं से उनके कार्यक्रम का समापन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *