चकेरी थानाक्षेत्र के सजारी सनिगवां में आज सुबह युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सजारी सनिगवां में रहने वाला 32 वर्षीय सर्वेश राजपूत फर्नीचर कारीगर था। देर रात उसको अज्ञात लोगों ने फोन किया और घर के बाहर बुलाया जिसके बाद आज सुबह उसका शव घर के पीछे खंडहर में मिला।
मृतक सर्वेश के परिजनों ने बताया कि आज सुबह जब सर्वेश की माँ घर के पीछे गई तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज कर घटना की तफ्तीश करने में जुट गई है।
2022-02-19
