कानपुर नगर l
मतदान से संबंधित अति महत्वपूर्ण सूचना
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के तृतीय चरण दिनांक 20.02.2022 को होने वाले मतदान को सकुशल सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु मतदाताओं की जागरुकता एवं उनकी सुविधा के दृष्टिगत निम्न विवरण को जनसामान्य को जानकारी प्रदान करने हेतु प्रिंट, इलेक्ट्रानिक, सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने का कष्ट करें।
1. मतदान समय प्रातः 7:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक
2. मतदाता पहचान पत्र प्राप्त न होने की स्थिति में मतदाताओं द्वारा निम्न पहचान पत्रों का मतदान करने में उपयोग किया जा सकेगा :
a- आधार कार्ड.
b- मनरेगा जॉब कार्ड,
c- बैंकों / डाकघरों द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक,
d- श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड,
e- ड्राइविंग लाइसेंस, – पैन कार्ड,
g- एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा जारी किये गये स्माट कार्ड,
h- भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज,
i- केन्द्र / राज्यसरकार / लोक उपक्रम / पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र
j- सांसदों / विधायकों / विधान परिषद सदस्यों को जारी जारी किये गये सरकारी
पहचान पत्र, K- यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार)
3. मतदान केन्द्र पर उपलब्ध करायी गयी विशेष सुविधाएं
a- दिव्यांगजनों हेतु व्हीलचेयर, b- महिलाओं के लिए हेल्पडेस्क
C- कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन हेतु की गयी तैयारियां ।
