श्री सतीश महाना जी ने आज कल के मतदान हेतु मण्डल अध्यक्षों को एवं पार्षदों को बुलाकर मतदान सम्बन्धी सभी तैयारियों की समीक्षा की

कानपुर l 217 महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्री सतीश महाना जी ने आज कल के मतदान हेतु मण्डल अध्यक्षों को एवं पार्षदों को बुलाकर मतदान सम्बन्धी सभी तैयारियों की समीक्षा की तथा प्रारूप 10 का नमूना भरकर सभी कार्यकर्ताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। कल प्रातःकाल से ही सभी बूथ अध्यक्ष / पोलिंग प्रमुख मतदान केन्द्रों में जाकर मतदान अभिकर्ता बनेंगे तथा प्रमुख कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदान करने हेतु लोगों को प्रोत्साहित करेंगे प्रयास यह किया जाये कि अधिक से अधिक मतदाता मतदान कर सकें। आज सभी मण्डल अध्यक्ष, पार्षदगण, व बूथ प्रमुख का उत्साह देखने लायक था। क्योंकि श्री महाना स्वय मतदान प्रक्रिया की जानकारी उनको प्रदान कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *