आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करके अपने परिवार के साथ पहला वोट डाला और लोगों से अपील की सभी लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें कोई भी मत का प्रयोग करने से वंचित न रह जाए।
विधायक ने बताया कि सुबह उठकर सबसे पहला मतदान किया और आने – जाने वाले आम जनमानस को प्रेरित भी किया कि आप अपना वोट अवश्य दें। वोट आपका मताधिकार है अगर किसी प्रकार की कोई भी कठिनाई आए तो आप उच्च अधिकारियों से भी बात कर सकते हैं।
मतदान केंद्र में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, वंदना मैथानी, धीरेंद्र मैथानी, शुभम मैथानी, शशांक मैथानी, रूही मैथानी आदि कार्यकर्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
2022-02-20
