महापौर प्रमिला पांडेय पर एफआइआर दर्ज की जा रही

विधानसभा चुनावों को लेकर कानपुर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है. हालांकि, शुरूआती दो घंटे में मतदान का प्रतिशत काफी धीमा रहा. इन सबके बीच महापौर प्रमिला पांडेय पर एफआइआर दर्ज की जा रही है. महापौर पर यह कार्रवाई बूथ के अंदर ईवीएम पर वोट करते हुए वोट की गोपनीयता भंग होने के आरोप में की जा रही है.
मतदान को लेकर सुबह सात बजे से ही हर तरफ उत्साह का माहौल देखा गया. कई लोग ऐसे रहे, जो सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदान केंद्रों के बाहर पहुंच गए, जिससे भीड़ से बचते हुए वह सबसे पहले अपना वोट डाल पाएं. सुबह सात बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में सुबह नौ बजे तक 5.89 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है.सबसे ज्यादा​ किदवईनगर विधानसभा में आठ प्रतिशत वोटिंग हुई.
वोट की गोपनीयता भंग करने पर महापौर पर एफआइआर
महापौर प्रमिला पांडेय ने भी सुबह ग्वालटोली स्थित हडसन स्कूल में अपने मताधिकार का प्रयोग किया. हालांकि, वोटिंग के साथ ही वह विवादों में घिर गई. दरअसल, उनका बूथ के अंदर ईवीएम पर वोट करते हुए फोटो वायरल हो गया. इससे वोट की गोपनीयता भंग हाे गई. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो देखने के बाद डीएम नेहा शर्मा ने महापौर के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का आदेश दिया डीएम ने कहा कि कोई भी व्यक्ति, प्रत्याशी या मतदान कार्मिक कहीं भी मतदान करते हुए फोटो नहीं खींचेगा.
कुछ ऐसा ही हाल कानपुर में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष नवाब सिंह का भी रहा. उनके उपर भी वोट की गोपनीयता भंग होने के आरोप में डीएम ने एफआइआर के निर्देश दिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *