कानपुर में सुबह 11 बजे तक 16.27 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है. शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीणांचल में मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. ग्रामीणांचल से जुड़ी बिठूर, बिल्हौर और घाटमपुर विधानसभा मतदान प्रतिशत में आगे चल रही हैं.
विधानसभा चुनावों को लेकर मतदाता लगातार उत्साह में हैं. सुबह 11 बजे तक जारी की रिपेार्ट में बिल्हौर में 18.9 प्रतिशत, घाटमपुर में 18.5 फीसदी, बिठूर में 17.25, महराजपुर में 17, गोविंदनगर में 16.25, सीसामउ में 18, किदवईनगर में 16, कल्याणुपर में 14.3, आर्यनगर में 12 और कैंट विधानसभा में 13.5 फीसद मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे.
2022-02-20
