कानपुर l आज दिनांक 21.02.2022 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद कानपुर देहात के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी डेरापुर, क्षेत्राधिकारी चुनाव सेल द्वारा पुलिस लाइन मे विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के दृष्टिगत जनपद लखनऊ मे होने वाले चतुर्थ चरण के निर्वाचन डियूटी में लगे जनपदीय पुलिसबल को ब्रीफ कर निष्ठापूर्वक, सतर्क/कोविड19 की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुये मतदान केन्द्रों/बूथों पर लगे अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, भयमुक्त, सकुशल, कोविड सुरक्षित मतदान सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया तथा डियूटी मे लगे पुलिसबल को किसी भी तरह की राजनैतिक प्रतिक्रिया न करने की हिदायत दी गयी एवं पुलिस पार्टी प्रभारी व बस चालकों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश देकर पुलिस पार्टियों को उनकी बसों के साथ हरी झण्डी दिखाकर सकुशल व सुरक्षित नि
र्वाचन डियूटी हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
2022-02-21
