पानी भरी बाल्टी में गिरने से मासूम बच्ची की मौत

गजनेर थाना क्षेत्र के त्रिवेदिनपुर गांव में घर के बाहर लगे हैंडपंप के पास पानी से भरी बाल्टी में खेलते समय डेढ़ वर्षीय बच्ची गिर गई। स्वजन उसे निकालकर अस्पताल ले गए, लेकिन डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

त्रिवेदिनपुर गांव निवासी किसान विजय सिंह सेंगर की डेढ़ वर्षीय मासूम बच्ची शारदा दरवाजे के बाहर खेल रही थी। वहीं दरवाजे पर लगे हैंडपंप के पास प्लास्टिक की पानी भरी बाल्टी रखी थी। खेलते खेलते मासूम शारदा वहां तक पहुंच गई और इस दौरान किसी की नजर उस पर नहीं गई। वह बाल्टी के पानी में डूब गई। दादी सुषमा घर से बाहर निकली और बाल्टी के ऊपर हाथ नजर आया तो बच्ची को तेजी से निकाला। इसके बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरवन खेड़ा लेकर गए जहां से डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे मां अनुराधा, पिता विजय, बहन दीपिका, भाई अभय प्रताप का रोकर बुरा हाल हो गया। पिता ने बताया कि घटना के समय वह खेत पर गए थे व अनुराधा खाना बना रही थीं पता नहीं चला कि बच्ची कब बाहर चली गई। उसी बच्ची के नाम से स्वयं सहायता समूह भी संचालित किया जाता है। घटना से परिवार के अलावा आसपास के लोग भी दुखी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *