कानपुर देहात में तीसरे चरण के तहत रविवार को हुए मतदान में अकबरपुर रनियां विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे रही हैं। वहीं सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के सबसे फिसड्डी साबित हुई है। हालांकि वर्ष 2017 के सापेक्ष मौजूदा वर्ष के मतदान में 0.22 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विधानसभा क्षेत्र चुनाव में रविवार को कुछ
बूथों पर निर्धारित समय से देर तक मतदान हुआ। मतदान का प्रतिशत तैयार न होने पर जिला प्रशासन की ओर से चारों विधानसभा के औसत आंकड़े जारी किए गए थे। इसमें 62.48 प्रतिशत मतदान होना बताया गया था। वहीं स्क्रूटनी के बाद मतदान प्रतिशत में 0.8 फीसद की गिरावट हुई है। अकबरपुर रनियां विधानसभा क्षेत्र मतदान प्रतिशत में सबसे आगे रही है, जबकि सिकंदरा विधानसभा में सबसे कम वोट पड़ा है। अकबरपुर रनियां में 64.75 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में 63.18 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 61.23 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 60.41 प्रतिशत मतदान रहा है। वहीं जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के औसत प्रतिशत में गिरावट हुई है। वर्ष 2017 के सापेक्ष मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2017 में मतदान का प्रतिशत 62.18 रहा था जबकि इस बार मतदान फीसद 62.40 रहा है।
