कानपुर प्रेसक्लब में श्रद्धांजलि सभा हुई

कानपुर 23 फ़रवरी। पत्रकारिता के पुरोधा शैलेंद्र दीक्षित की याद में आज कानपुर प्रेसक्लब में श्रद्धांजलि सभा हुई। इस मौके पर मौज़ूद पत्रकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर व्यापक चर्चा हुई।
इस अवसर पर प्रेसक्लब अध्यक्ष अवनीश दीक्षित ने घोषणा की- कि शैलेंद्र दीक्षित की याद में हर वर्ष देश के एक युवा सम्पादक को सम्मानित किया जायेगा
प्रेसक्लब संरक्षक सरस बाजपेयी ने अपने संदेश में शैलेंद्र दीक्षित को महान पत्रकार बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, महामंत्री कुशाग्र पाण्डे अश्रु पूरित शब्दों में इतना ही कह सके कि शैलेंद्र दीक्षित का हम सबसे साथ छूटना एक अपूर्णीय क्षति है जो इस जीवन में पूरी नहीं हो सकती।
श्रद्धांजलि सभा में शैलेष दीक्षित , अभिलाष वाजपेयी, मनोज यादव, रमन गुप्ता, मो0 इरफ़ान, ज्ञानेंद्र मिश्रा, समर्थ शुक्ला, वेद गुप्ता, अख़लाक़ अहमद, वरिष्ठ पत्रकार गजेंद्र सिंह,अजय अग्निहोत्री, हनुमंत सिंह, लालू चौहान, अमन तिवारी, संजय शुक्ला आदि पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *