चकेरी एयरपोर्ट से तीन दिन नहीं उड़ेंगे विमान

कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर शुक्रवार से तीन दिनों के लिए विमान उड़ान नहीं भरेंगे। रनवे के मरम्मत कार्य के चलते विमान सेवा बाधित रहेगी। 25 से 27 फरवरी के बीच यहां कोई भी विमान न तो आएगा और न ही जाएगा। जिन यात्रियों ने उपरोक्त दिनों में दिल्ली, मुंबई अथवा बेंगलुरू के लिए आरक्षण करा रखा है, वह अपने टिकट निरस्त करा सकेंगे अथवा अग्रिम यात्रा की सुविधा ले सकेंगे ।

चकेरी एयरपोर्ट के रनवे का मेंटीनेंस प्रस्तावित है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक 25, 26 और 27 फरवरी के बीच यहां रनवे का मेंटीनेंस किया जाना है। इसे देखते हुए विमानन कंपनियों को सूचित किया गया इसके बाद तीन दिनों के लिए यहां विमानों की उड़ान रोक दी गई है । गौरतलब है कि चकेरी एयरपोर्ट से मुंबई के लिए दो, दिल्ली और बेंगलुरू के लिए एक-एक विमान उड़ान भरते हैं। इंडिगो कंपनी के एक अधिकारी के मुताबिक यात्रियों को मैसेज भेजकर सूचना दे दी गई है। जिन यात्रियों ने टिकट की बुकिग करा रखी है वह अपना रिफंड ले सकेंगे। उन्हें अगली तिथि में यात्रा का विकल्प भी दिया जाएगा ।
……………..

संपर्क क्रांति समेत दस ट्रेनें निरस्त

कानपुर में असोम के रंगिया रेलवे मंडल में नान इंटरलाकिग का काम किया जा रहा है। जिसके चलते पूर्वोत्तर रेलवे ने कानपुर सेंट्रल होकर जाने वाली दस ट्रेनों को निर्धारित तिथियों पर निरस्त किया है। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने बताया कि जिन यात्रियों की ट्रेनें निरस्त हुई हैं, वह नियमानुसार रिफंड ले सकेंगे।

—-

निर्धारित तिथियों पर निरस्त रहेंगी यह ट्रेनें

-ट्रेन संख्या 19616 कामाख्या-उदयपुर कविगुरु एक्सप्रेस 24 फरवरी

-ट्रेन संख्या 19615 उदयपुर-कामाख्या कविगुरु एक्सप्रेस 28 फरवरी

-ट्रेन संख्या 14619 अगरतला-फिरोजपुर कैंट एक्सप्रेस 24 फरवरी

-ट्रेन संख्या 14620 फिरोजपुर-अगरतला कैंट एक्सप्रेस 28 फरवरी

-ट्रेन संख्या 14038 नई दिल्ली-सिलचर पूर्वोत्तर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 24 फरवरी

-ट्रेन संख्या 14037 सिलचर-नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 28 फरवरी

-ट्रेन संख्या 19305 डॉ. अंबेड कर नगर -कामाख्या जंक्शन एक्सप्रेस 24 फरवरी

-ट्रेन संख्या 19306 कामाख्या-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस 27 फरवरी

-ट्रेन संख्या 22450 नई दिल्ली-गुवाहाटी पूर्वोत्तर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 23 फरवरी

-ट्रेन संख्या 22449 गुवाहाटी-नई दिल्ली पूर्वोत्तर संपर्कक्रांति एक्सप्रेस 26 फरवरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *