जिलाधिकारी द्वारा आज कल्याणपुर स्थित बालग्रह का औचक निरीक्षण किया गया

जिलाधिकारी अपडेट 24 फरवरी 2022 कानपुर नगर।
◆ बच्चों को दिए जाने वाला खाना स्वादिष्ट एवं पौष्टिक हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।
◆ सफाई व्यवस्था बेहतर रहे तथा बच्चों को एक्टिविटी कराई जाती रहे।
◆ सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण होता रहे तथा उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या न हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
उक्त निर्देश आज
जिलाधिकारी कानपुर नगर, श्रीमती नेहा शर्मा ने राजकीय बालगृह बालक कल्याणपुर के औचक निरीक्षण के दौरान उपस्थित जिला प्रोबेशन अधिकारी को दिए । जिलाधिकारी द्वारा आज कल्याणपुर स्थित बालग्रह का औचक निरीक्षण किया गया ।निरीक्षण के दौरान उन्होंने बालको से जानकारी प्राप्त करते हुए पूछा कि आपको खाना समय से मिलता है ? जो खाना आपको मिलता है वह आपको अच्छा लगता है कि नहीं ? इस पर बालक ने बताया कि खाना हमारी पसंद का होता है और बहुत अच्छा लगता है।
जिलाधिकारी ने बच्चों से जानकारी प्राप्त करते हुए पूछा कि आज आपको खाने में क्या मिला इस पर बच्चों द्वारा बताया गया कि सुबह आलू सोया मेथी की सब्जी अरहर की दाल चावल रोटी मिली थी और अभी पूरी हम लोगो को पूड़ी दूध मिला है।
जिलाधिकारी ने यहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उनकी जांच भी कराई जाती रहे। यहां पर कुल कितने बच्चे हैं की जानकारी प्राप्त की तो उपस्थित केयरटेकर द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 41 बच्चे हैं। जिलाधिकारी ने पूछा कि सभी बच्चों का वैक्सीनेशन हुआ है कि नहीं इस पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन सभी बच्चों का करा दिया गया है। इस समय बच्चों की क्लास चल रही थी उन्होंने जानकारी प्राप्त करते हुए बच्चों से पूछा कि आपको यहां पढ़ाया जाता है कि नहीं इस पर बच्चों द्वारा बताया गया कि उन्हें यहां पढ़ाया जाता है । सभी बच्चों से पूछा कि आपको कोई समस्या तो नहीं है इस पर बच्चों द्वारा बताया गया कि उन्हें कोई समस्या नहीं है बच्चों द्वारा जिलाधिकारी से कहा कि हमें ब्लू वर्ल्ड घूमना है इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि आप सभी लोगों को ब्लू वर्ल्ड घुमाने की व्यवस्था जल्द की जाएगी जिसके लिए उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी बच्चों को ब्लू बर्ड ले जाया जाए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बालकों को वस्त्र वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *