फूल मालाओं के साथ की विदाई सेवानिवृत्त हुए कर्मचारी की

सेन्ट्रल ऑडिनेन्स डिपो कानपुर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सभी कर्मचारियों ने जसबीर सिंह को फूल मालाओं के साथ विदाई दी। और उनके 35 वर्षों के कार्यकाल की खट्टी मीठी यादें सांझा की। सभी कर्मचारियों ने जसवीर सिंह की कर्तव्य निष्ठा की मिसाल दी। उन्होंने अपना पूरा जीवन सेंट्रल ऑर्डिनेंस डिपो के लिए समर्पित किया। सभी कर्मचारियों ने नम आंखों के साथ जसवीर सिंह को फूल मालाओं के साथ विदाई दी। सीओडी मेन गेट पर एडवोकेट अमन सरदार व जसप्रीत ने अपने साथियो के साथ पहुंचकर जसवीर सिंह का स्वागत किया। सीओडी गेट से 50 कारों के काफिले के साथ टाटमिल होते हुए गुमटी न0 5 अपने कैंप कार्यालय पर पहुंचे। जसबीर सिंह का जगह जगह सर्मथको ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। बधाई देने वाले विवेक, ज्योती मनी, राजेश, उर्मिला देवी, प्रेमचन्द्र, एके सिंह, हरी सिंह, जाकिर, परविन्दर सिंह, गौतम, बब्बन, मिथुन, राजकमल, रिशू, लखन, शम्मी, मन्नी, करन आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *