कानपुर 25 फ़रवरी । सेफवे भारत कम्पनी स्थानीय देशी कम्पनी है जो वायु मण्ड़ल में उपस्थित स्मॉग जो स्मोक व फॉग का मिश्रण होता है, उसे समाप्त करने वाला उपकरण बनाया है जो 30 मीटर रेडियंस से लेकर 1000 रेडियंस तक के प्रदूषण को नियंत्रित करके ख़त्म कर सकता है।
यह यंत्र 2 मीटर से 27 मीटर तक ऊँचे टॉवर के रूप में होता है, यह ऊँचाई इस बात पर निर्भर करेगा कि एरिया कितना कवर करना है।
इस यंत्र से 8 स्टेजों से हवा को फिल्टर किया जाता है, स्मोक न्यूट्रलाइजर का प्रयोग किया गया है जो वातावरण की बदबू, स्मोक, डस्ट,आदि को पूरी तरह रोकने में समर्थ है। बिजली ख़र्च कम करने के लिए सोलर का भी विकल्प है ।
इस कम्पनी का टॉवर 1 किलोमीटर तक शुद्ध हवा देने में सक्षम है।
2022-02-25
