कीव शहर में हमले के बाद हालात बेहद खराब, एडवायजरी के बाद भी नही निकली युक्रेन छोड,अब फंसी
कानपुर में रहने वाली आकांक्षा शुक्ला यूक्रेन की राजधानी कीव में है। रूस ने कीव पर भी तगड़ा हमला बोला है। एयरपोर्ट पर भी मिसाइलों से हमला किया है।
आकांक्षा ने बातचीत में बताया कि कीव शहर में अफरा-तफरी के हालात बने हुए हैं। सुपर मार्केट और एटीएम के बाहर लंबी लाइनें लगी हुई हैं। पूरे शहर में अंधेरा छाया हुआ है। डर का माहौल बना हुआ है। शहर छोड़कर जाने के लिए सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है।बाहरी लोगों के लिए मुश्किलें बहुत है।आकांक्षा ने बताया कि यूक्रेन के लोगों को कोई खास परेशानी नहीं है, जबकि बाहरी लोगों के लिए बेहद मुश्किल हालात हो गए हैं।
होटलों के साथ ही टैक्सी का किराया बाहरी लोगों के लिए 8 गुना तक बढ़ गया है। बाहरी लोग बेहद परेशान हैं। आकांक्षा के साथ झारखंड की श्रष्टि सिंह, लुधियाना की कविता आरोड़ा, फरीदाबाद के शुभम प्रसाद भी मौजूद हैं। ये सभी आकांक्षा के साथ एक ही मेडिकल कॉलेज में पढ़ते हैं। सभी भारत लौटने के लिए बेहद परेशान हैं।
