बिना दरगाह हटाए किया जाए चौड़ीकरण -हयात ज़फर हाशमी

आज दिनांक 25/2/2022 को एमएमए जौहर फैन्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी के निर्देशानुसार एसोसिएशन के मंडल चेयरमैन वसीम शाह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची जहां NH 91 चौड़ीकरण के कारण के नाम पर चौबेपुर के मरियानी स्थित आजाद शाह बाबा की दरगाह को बिना अनुमति के बिना किसी सूचना के गिराने की तैयारी चल रही थी।
दरगाह कमेटी व क्षेत्रीय लोगों के साथ दरगाह के समीप पहुंच कर टीम ने दरगाह को गिराने का विरोध किया ACP चौबेपुर व थाना प्रभारी चौबेपुर / बिल्हौर मौके पर पहुंच गये।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हाशमी ने सम्बन्धित अधिकारियों व खुफिया एजेंसियों को बताया कि यदि दरगाह को हटाने का प्रयास किया जाता है तो हिन्दू – मुस्लिम दोनों समुदायों का गुस्सा भड़क सकता है क्योंकि दोनो की आस्था का केंद्र है दरगाह।
हाशमी ने कहा NH – 91 को बनाने वाली कंपनी कार्यदायी संस्था के मनोज शर्मा ने कहा था कि यदि कुछ मकान हटा दिये जाए तो दरगाह को नही छेड़ा जाएगा।
क्षेत्रीय लोगों ने कई मकान व घर तोड़ दिये अब अपनी बात से मुकर कर दरगाह को हटाने का प्रयास कर रहे हैं।
मौके पर पहुंचे ACP के साथ क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि दरगाह को कोई नही छू पाएगा और यथास्थिति बनी रहेगी। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *