कानपुर l कल्याणपुर में मानक विहीन अस्पतालों पर जिलाधिकारी के आदेश पर लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्यवाही कर रही है। देर रात लकी हॉस्पिटल सील कर दिया गया है। वहीं शुक्रवार को भी स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ एसीएमओ डाक्टर सुबोध प्रकाश ने कल्याणपुर स्थित माही अस्पताल पूर्णरूप से सील कर दिया है।वहीं प्रांजुल मेडिकल सेंटर की ओटी सीज की गई है। मौके पर पहुंची टीम ने कई अनियमितता पाई हैं।
आपको बता दें कि गुरुवार को डीएम नेहा शर्मा ने पीड़ित से मिलने के बाद एसीएमओ को आदेश दिया था कि आरोपी अस्पताल को सीज किया जाए। देर शाम तक अस्पताल ना सील हो
ने पर डीएम साहिबा ने फिर संज्ञान लिया। जिसके बाद देर रात आनन फानन में एडिशनल सीएमओ ने लकी हॉस्पिटल को सील कराया। वहीं डीएम के आदेश पर दो अस्पतालों पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की ।अभी भी सैकड़ों अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन और मानक के चल रहे हैं। इन पर भी डीएम को तत्काल कार्रवाई करने की आवश्यकता है । मकड़जाल की तरह फैले कल्याणपुर के हॉस्पिटलों में इतना कंपटीशन है कि सस्ता इलाज करने के चक्कर में मरीजों को अपनी और आकर्षित करते हैं। जहां डॉक्टरों की जगह सरकारी और प्राइवेट ओटी टेक्नीशियन सस्ती फीस लेकर ऑपरेशन करते हैं। जिससे कई बार मरीजों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ता है।
2022-02-25
