कानपुर। शहर में जेसे अस्पतालो की बाढ़ सी आ गई है , जहां देखो वहां पर कोई न कोई अस्पताल मुंह उठाए लोगो को अपना शिकार बनाने की फिराक में लगा हुआ है। ऐसा ही बाढ़ कल्याणपुरऔर दक्षिण क्षेत्र में आ गई है जहां गली गली में खुले अस्पताल मौत को दावत देते दिखाई पड रहे। इन्ही अस्पतालो पर कानपुर की नवनियुक्त जिलाधिाकरी नेहा शर्मा ने अपना हंटर चलाना शुरू कर दिया। कल्याणपुर क्षेत्र के केशवपुरम में लगभग पचासों अस्पताल खुल गए है जो आम इंसान को लूटने की पूरी तैयारी कर चुके है। यही नही दक्षिण क्षेत्र के बर्रा से लेकर नौबस्ता तक इनका मकडजाल फैला हुआ है। जिसमें फंस कर मरीज और उसके तीमारदारो को जमकर लूटा जा रहा है। बात अगर यही तक रहती तो ठीक रहता ,लेकिन अगर मरीज की हालत बिगड गई तो उसे हैलट में सेटिंग कर मरीज को वहां छोड आते है। जबकि कि वहां के डाक्टर ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब मरीज को पूरी तरह से ऐसे हॉस्पिटल निचोड लेते है और उनके बचने की उम्मीद कम हो जाती है तब उन्हें हैलट लाया जाता है और उम्मीद की जाती है कि हैलट के डाक्टर्स उन्हें एक नया जीवन दे दे। हांलकि मेडिकल कालेज के डाक्टरो की पूरी कोशिश फिर भी रहती है कि उन मरीजो को हर हाल में बचाया जाए,लेकिन मरीज तब तब पूरी तरह से मौत की तरफ बढ़ चुका होता है। उन्होंने बताया कि केशवपुरम स्थित यश हॉस्पिटल और केशव हॉस्पिटल का नाम भी मसाने आया है जो हैलट अस्पताल में भी अपना दलाली का रैकेट फैला रखे है जिससे वह एक मोटी रकम कमा रहे है। पहले दिया लाइसेंस अब कर रहे है कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग का भी हाल कुछ अजीब सा है। पहले पैसो की डील कर ऐसे छुटभईया अस्पतालो को लाइसेंस देते है फिर जब खुद को फंसता देखते है तो कार्यवाही करने का हंटर चलने लगता है।
2022-02-25
