चित्रकूट में प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

UP Election 2022 : चित्रकूट में प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत, कल से रवाना होंगी पोलिंग पार्टियाँ

चित्रकूट में UP Vidhan Sabha Election 2022 : विधानसभा चुनाव का प्रचार शुक्रवार की शाम पांच बजे से थम गया। शनिवार को चुनाव कराने के लिए पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की जाएंगी। अंतिम दिन सभी राजनैतिक दलों ने मतदाताओं को अपनी ताकत का अहसास कराया। सभी का मुख्य फोकस नगरीय क्षेत्र रहा। रोड शो और जुलूस निकाले गए। जिससे कई बार जाम की स्थिति बनी। जिले की दो सीट मानिकपुर और चित्रकूट सदर विधानसभा के लिए मतदान होने हैं।

चित्रकूट विधानसभा सीट के लिए चित्रकूट सदर प्रत्याशी चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और मानिकपुर प्रत्याशी अविनाशचंद्र द्विवेदी के समर्थन में जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा कर वोट मांगे। वहीं सपा, बसपा और अन्य पार्टियों के नेताओं ने भी आखिरी दिन अपने पक्ष में वोट की अपील की है।

मानिकपुर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीर सिंह पटेल ने अपने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी थी। मानिकपुर कस्बे समेत बगरेही, लक्ष्मनपुर, खिचरी, चर, हेला, गुरौला, ऐलहा, दतिया आश्रम व सरैंया में सैकड़ों समर्थकों के साथ डोर टू डोर संपर्क भी किया है। लोगों को विश्वास दिलाया कि प्रदेश में सपा सरकार बन रही है। इसलिए किसी प्रकार की भूल न करें। उनके विधायक बनने पर क्षेत्र का विकास और रोजगार के संसाधन लाएंगे। मानिकपुर से कांग्रेस प्रत्याशी रंजना बरातीलाल पांडेय ने भी पूरी ताकत से अंतिम दिन प्रचार किया। उनके समर्थकों ने गांव गली और कूचों में लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे लगाएं। लोगों से जनसंपर्क कर और डोर टू डोर जाकर, अपने लिए वोट की अपील की। वे लोगों को विश्वास दिला रही हैं कि अगर वह जीतीं तो युवाओं को पलायन नहीं करना पड़ेगा। वह रोजगार की व्यवस्था अपने क्षेत्र में ही करेंगी।

मानिकपुर से अपना दल (एस) भाजपा गठबंधन प्रत्याशी अविनाश चंद्र द्विवेदी ने अपने समर्थकों के साथ सरैंया, सेमरिया, भौंरी आदि गांव में संपर्क किया और राजापुर कस्बे में रोड-शो निकाला। लोगों के बीच जाकर अपने पक्ष में वोट मांगें। कहा कि अगर वह जीतते हैं तो पाठा क्षेत्र में पानी की किल्लत के साथ योगी मोदी के नाम पर जनता के बीच पहुंच रहे है।मानिकपुर विधान सभा सीट से बसपा प्रत्याशी बलबीर पाल ने भी समर्थको के साथ गांव-गांव संपर्क किया। उन्होंने मानिकपुर कस्बे में रोड शो भी किया। कोल आदिवासियों के रिझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि पाठा के सबसे बड़े डकैत का ददुआ को उनकी सरकार ने ही मारा था। तभी क्षेत्र का विकास हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *