राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक हुयी संपन्न

-दिनांक 12 मार्च 2022 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक हुयी संपन्न
माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिए गए दिशा- निर्देशों के अनुपालन में माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्री मयंक कुमार जैन महोदय की अध्यक्षता में दिनांक-12.03.2022 को दीवानी न्यायालय परिसर कानपुर नगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
प्रभारी सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर श्रीमती श्रद्धा त्रिपाठी द्वारा यह भी बताया गया कि दिनांक- 12.03.2022 को माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कानपुर नगर की अध्यक्षता में आयोजित उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में दीवानी न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के वाद जो सुलह योग्य हैं का निस्तारण किया जाएगा।
आज दिनांक-26.02.2022 को‌ उत्तर प्रदेश राज्य उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में समस्त पीएलबी गण के साथ एक बैठक आहूत की गई जिसमें पीएलबी गण को अपनी संबंधित लीगल एड क्लीनिक पर जा जाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार करने हेतु निर्देशित किया गया उपस्थित समस्त पीएलबी गढ़ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.3.2022 का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने हेतु आश्वासन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *