कानपुर नगर। रूस एवं यूक्रेन के मध्य चल रहे विवाद के दृष्टिगत जनपद के कतिपय थोक विक्रेताओं द्वारा रिफाइंड तेल के मूल्य में वृद्धि किए जाने की शिकायत जनपद के नागरिकों द्वारा जिलाधिकारी कानपुर नगर, श्रीमती नेहा शर्मा को शिकायत प्राप्त हुई ,जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी द्वारा तत्काल सूचना का संज्ञान लेते हुए जनपद कानपुर नगर में 07 टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा आज 26 फरवरी 2022 को 39 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। जांच में कही भी ओवर रेटिंग की शिकायत नहीं मिली। उक्त टीमों द्वारा लगातार जांच की जाती रहेगी।
टीम -1द्वारा 05 प्रतिष्ठानों में ,
टीम -2 द्वारा 04 प्रतिष्ठानों में ,
टीम – 3 द्वारा 04 प्रतिष्ठानों में,
टीम 4 द्वारा 5 प्रतिष्ठानों में,
टीम – 5 द्वारा 11 प्रतिष्ठानों में,
टीम -6 द्वारा, 05 प्रतिष्ठानों में तथा
टीम -7 द्वारा 05 प्रतिष्ठानों में ओवर रेटिंग की जांच की गई। कुल 39 प्रतिष्ठानों में ओवर रेटिंग की जांच की गई जिसमें एक भी शिकायत नहीं मिली । कोई भी दुकानदार किसी प्रकार की ओवर रेटिंग नहीं करेगा। यदि किसी प्रकार की ओवर रेटिंग शिकायत मिलती है तो संबंधित दुकानदार के खिलाफ कठोरतम कार्यवाही की जाएगी।
