प्लास्टिक हटाये जीवन बचाये

प्लास्टिक हटाये जीवन बचाये, धरती को स्वच्छ बनाये – एम. एस. ओ.

कानपुर – विश्व प्लास्टिक बैग फ्री दिवस के मौके पर छात्रों के सबसे बड़े सगंठन एम.एस.ओ. ऑफ इंडिया की कानपुर यूनिट की तरफ से लोगों से प्लास्टिक बैग ना इस्तेमाल करने की अपील की गई।
एम.एस.ओ. के कानपुर यूनिट के प्रेसिडेंट मुहम्मद वासिक बेग बरकाती ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम ये बताया कि आज के जीवन में प्लास्टिक का उपयोग काफी बढ़ गया है। प्लास्टिक हमारे लिए हानिकारक है, लेकिन इसके बावजूद बैग से लेकर चाय के कप तक, आज प्लास्टिक का इस्तेमाल हर चीज में किया जाता है। प्लास्टिक से होने वाले नुकसान और इसके बढ़ते उपयोग को रोकने के लिए ‘इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे’ मनाया जाता है। आज, 3 जुलाई को इसे दुनिया भर में मनाया जा रहा है।
प्लास्टिक एक हानिकारक पदार्थ है और बैग के रूप में इसका प्रयोग काफी अधिक होता है। प्लास्टिक बैग फ्री डे मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस बात के प्रति जागरूक करना है कि दुनिया को प्लास्टिक बैग फ्री बनाया जा सकता है। साथ ही बताया जाता है कि प्लास्टिक बैग की बजाय बहुत से अन्य विकल्प हैं, जिनसे पर्यावरण को नुकसान नहीं होता है।
इन्हीं सभी प्रभावों को कम करने के लिए और लोगों के इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए 3 जुलाई 2009 से पूरी दुनिया में ‘इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे’ मनाने की शुरुआत हुई।
इस वर्ष ‘इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे’ को 12 साल पूरे हो चुके हैं आज दुनिया भर के संगठन और लोग मिल कर प्लास्टिक बैग के बुरे प्रभावों और इसके समाधान के बारे में जागरूक किया जाता है। इसके अलावा इंटरनेशनल कपंनियों पर प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए दबाव बनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *