एक अज्ञात युवक का शव नहर में उतराता मिला

कानपुर। नगर के आउटर साढ़ थाना क्षेत्र के बेहटा बुजुर्ग गांव स्थित धरमपुर बम्बा में सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव नहर में उतराता मिला। लोगों ने हत्याकर शव को पानी में फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। पहचान न हो पाने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों का अनुमान है कि शव कहीं बाहर से लाकर बम्बे मे फेंका गया है। जो पानी के बहाव में बहते हुए यहां पहुंच गया है। पुलिस युवक के शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। ग्रामीणों ने बताया कि युवक पीले रंग का पैंट व काली रंग की जैकेट के अंदर काली टी शर्ट पहने था। शव के बाएं हाथ मे चूड़ा व बीच वाली उंगली में लोहे का छल्ला पड़ा था। युवक की उम्र लगभग 35 वर्ष अनुमान लगाया जा रहा है। साढ़ थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *