तैयारियां पूरी,प्रशासन ने कसी कमर
घाटमपुर कानपुर नगर
घाटमपुर की सुप्रसिद्ध शिव बारात का आयोजन आज किया जाएगा ,जहां बीते 1 हफ्ते से शिव बारात की तैयारियां की जा रही थी, वही लोगों में भी शिव बारात में शामिल होने की उत्सुकता साफ देखी जा रही है बताते घाटमपुर में शिवरात्रि के दिन विशाल शिव बारात का आयोजन होता है,जिसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होते हैं, मंगलवार को होने वाली शिव बारात को लेकर बीते 2 दिन पूर्व रविवार को कोतवाली मैं शांति समिति की बैठक हुई थी ,इसमें शिवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा क्षेत्राधिकारी घाटमपुर एवं कोतवाल घाटमपुर के द्वारा की गई थी, जहां बैठक में स्थानीय जिम्मेदार शामिल हुए थे,वहीं संभ्रांत नागरिकों ने भी हिस्सेदारी करते हुए विभिन्न प्रकार की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई थी, इस दौरान लोगों द्वारा ओवर ब्रिज के चलते शिव बरात में आने वाली समस्या पर भी चर्चा की गयी, जहां अधिकारियों द्वारा शिव बारात में इस वर्ष चौराहे से कानपुर की तरफ कोई भी मंच, स्टाल लगाने पर मनाई की गई है, यातायात को शिव बारात के दौरान रोका जाएगा एवं ओवरब्रिज निर्माण संस्था भी शिवरात्रि के दिन कार्य नहीं करेगी, सर्विस लेन साफ सुथरा एवं पानी का छिड़काव पर भी सहमति बनी, बताते चलें शिव बारात को लेकर शिव के गण ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्वरूपों में पहुंचकर लोगों को शिव बारात का निमंत्रण देते हुए देखे जा रहे हैं. वहीं बीते 1 हफ्ते से कुष्मांडा देवी मंदिर में भी मां पार्वती की शादी की तैयारियां लगातार जारी है और विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम भी किए जा रहे थे आयोजकों द्वारा सोमवार शाम तक शिव बारात की पूरी तैयारियां कर ली गई है वहीं प्रशासन पर भी शिव बारात में आने वाली भीड़ को लेकर कमर कसते हुए बरात को संपन्न कराने की जिम्मेदारी भी है, ज्ञात रहे शिव बारात घाटमपुर की सुप्रसिद्ध शिवरात्रि में होने वाला कार्यक्रम है, जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों लोगों की भीड़ शिव बरात में शामिल होने घाटमपुर कस्बे में आती है ,बताते चलें बारेश्वर महादेव मंदिर से उठने वाली बरात मां कुष्मांडा देवी पहुंचती है, जहां भगवान शिव एवं माता पार्वती के वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद बरात पूरे नगर में घूमते हुए पुणे बारेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचकर समाप्त होती है, इस दौरान नगर में उत्साह का माहौल होता है,हजारों की भीड़ होती है ,जहां बरात में शामिल होने के लिए पीछे काफी समय से शिव के गण गांव गांव लोगों को निमंत्रण देते हुए देखे जा रहे हैं, वही कस्बे में भी उत्साह का माहौल है. घाटमपुर कस्बे में ही नहीं ,अपितु तहसील क्षेत्र के अन्य शिव मंदिरों में भी शिवरात्रि के दिन विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किए जाते हैं, जिसमें लोगों की भारी भीड़ पहुंचती है।.
