विधि विधान से
इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व 01 मार्च मंगलवार को है इस दिन ब्रह्म मुहूर्त स्नान करने के बाद घर के पूजा स्थल पर जल से भरे कलश की स्थापना करें महाशिवरात्रि पूजा विधि…
इस पावन दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ- स्वच्छ वस्त्र धारण कर लें इसके बाद व्रत का संकल्प लें व्रत में नियमो का कठोरता से पालन करने से इसका पूर्ण फल प्राप्त होता है घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें अगर घर में शिवलिंग है तो शिवलिंग को गंगाजल दूध आदि से अभिषेक करें भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा अर्चना भी करें भोलेनाथ का अधिक से अधिक ध्यान करें ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करें भगवान भोलेनाथ को भोग लगाएं
अक्षत पान सुपारी मोली चंदन रोली लौंग इलायची दूध दही शहद घी धतूरा बेलपत्र कमलगट्टा आदि भगवान को अर्पित करें साथ ही साथ भगवान का पूजन करें और अंत में आरती करें पौराणिक ग्रंथों के अनुसार इस दिन भगवान शिव और शक्ति का मिलन हुआ था। वहीं ईशान संहिता के अनुसार फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि को भोलेनाथ दिव्य ज्योर्तिलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। शिवपुराण में उल्लेखित एक कथा के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था इस दिन विधिवत आदिदेव महादेव की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है व कष्टों का निवारण होता है
अपने कल्याण के लिए भगवान सदाशिव की प्रसन्नता के निमित निष्कामभाव से यजन करना चाहिए इसका अनन्त फल है जल से अभिषेक करने पर वृष्टि होती है कुशोदक से अभिषेक करने से व्याधि की शान्ति होती है पशु प्राप्ति के लिए दही लक्ष्मी प्राप्ति के लिए इक्षुरस (गन्ने का रस) धन प्राप्ति के लिए मधु तथा घृत मोक्ष प्राप्ति के लिये तीर्थ जल पुत्र की कामना करनेवाला दूध द्वारा अभिषेक करने पर पुत्र प्राप्त होता है एक हजार मन्त्रों सहित घृत की धारा से रूद्र अभिषेक करने पर वंश का विस्तार होता है बुद्धि की जड़ता को दूर करने के लिए शक्कर से मिले दूध से अभिषेक करें सरसों के तेल से अभिषेक करने पर शत्रु का विनाश होता है
मान्यतानुसार इस दिन भगवान की पूजा रात्रि के समय चार प्रहर में शिव पूजन का विधान है वेदो का वचन है कि रात्रि के चार प्रहर बताये गए हैं इस दिन हर प्रहर में भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत फलदायी है
आइए जानते हैं इस दिन चार पहर की पूजा का समय
महाशिवरात्रि पहले पहर की पूजा: 01 मार्च 2022 को 06:24 pm से 9:30 pm तक
महाशिवरात्रि दूसरे पहर की पूजा: 01 मार्च को रात्रि 09:30 pm से 12:36 am तक
महाशिवरात्रि तीसरे पहर की पूजा: 02 मार्च को रात्रि 12:36 am से सुबह 03:42 am तक
महाशिवरात्रि चौथे पहर की पूजा: 02 मार्च 2022 को 03:42 am से 6:48 am तक
व्रत का पारण: 02 मार्च 2022, बुधवार को 06:48 am
