घाटमपुर कानपुर नगर
भीतरगांव चौकी अंतर्गत बेहटा बुजुर्ग गांव के बंबा में अज्ञात शव देखकर हड़कंप मच गया, सूचना भीतरगांव चौकी को दी गई, मौके पर पहुंची भीतरगांव पुलिस जांच पड़ताल करते हुए युवक की शिनाख्त का प्रयास में जुटी हुई है, सोमवार सुबह के वक्त भीतरगांव चौकी अंतर्गत बेहटा बुजुर्ग गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के बगल से निकले बंबा में लोगों ने एक अज्ञात शव बहता देखा, सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई, लोगों द्वारा घटना की जानकारी भीतरगांव पुलिस एवं साढ़ पुलिस को दी गई,खबर लिखे जाने तक मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर जांच पड़ताल एवं शिनाख्त के प्रयास में जुटी हुई है।.
