किशोरी ने प्लेटफार्म से ट्रैन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

घाटमपुर कानपुर नगर

घाटमपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से एक किशोरी ने कानपुर से बांदा की ओर जा रही, बेतवा एक्सप्रेस के इंजन के सामने प्लेटफार्म से कूदकर आत्महत्या कर ली, जिससे किशोरी की मौत हो गई, वही मौके पर मौजूद आरपीएफ चौकी के सिपाही शिनाख्त का प्रयास कर रहे हैं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर 5बजे से एक युवती घाटमपुर रेलवे स्टेशन में टहल रही थी ,जैसे ही 6.53 पर कानपुर दुर्ग बेतवा एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर आई और धीरे-धीरे रुकने का प्रयास कर रही थी, तभी प्लेटफॉर्म के किनारे खड़ी एक युवती जिसकी उम्र लगभग 15 से 18 वर्ष जोकि नीला डार्क टॉप एवं जींस पहनी हुई थी, अचानक इंजन के आगे कूद गई, इंजन के आगे कूदने से युवती की मौके पर ही मौत हो गई, घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय जीआरपी सिपाहियों ने युवती के शव को पटरी से उठाकर प्लेटफार्म रखा एवं शिनाख्त का प्रयास प्रारंभ किया है, वही भीमसेन से आई जीआरपी पुलिस चौकी भीमसेन स्टेशन ले गई देर रात किशोरी की पहचान शालू गुप्ता उम्र 13 वर्ष
पिता दयाराम गुप्ता पता नारायणपुरी श्याम सिंह बोतल फैक्ट्री के पास नौबस्ता के रूप में हुई है परिजनों के अनुसार किशोरी सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे घर से निकली थी।.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *