कानपुर के थाना बेकनगंज अंतर्गत महली तिराहा पर ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग। घना इलाका होने के वजह से मची अफरा-तफरी।भीषण आग लगने से ट्रांसफार्मर के पास गुमटी में रखा हुआ एलपीजी सिलेंडर बम की तरह ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी की इलाकाई लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। विसफोट के साथ ही आग ने एक विकराल रूप ले लिया। जो कि 30 से 40 फीट ऊंची लपटें उठने लगी। ट्रांसफार्मर के आसपास के घरों को खाली कराना पड़ा। गनीमत हुआ कोई बड़ी हानि नहीं हुई। बड़ा हादसा होते-होते टल गया। आग इतनी विकराल हो गई कि में बेकनगंज पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद व दमकल विभाग की 2 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। ट्रांसफार्मर के पास लोगों ने अवैध कबाड़ व गुमटी रखकर कब्जा कर रखा है।अब देखना होगा पुलिस इन कबाड़ रखने वालों पर व गुमटी मालिक पर क्या कार्रवाई करती है?

2022-03-01
