सीआरपीएफ जवान की पत्नी की हत्या के मामले में लुटे गहने खरीदने वाला अभियुक्त को भी पुलिस ने दबोचा

कानपुर l 20 फरवरी की रात को सीआरपीएफ जवान की पत्नी से लूटपाट करके हत्या करने के बाद उसके गहने कानपुर देहात के एक युवक को बेंचे थे घटना की जांच में जुटी पुलिस ने गहने खरीदने वाले अभियुक्त को भी दबोच लिया है एमआईजी तिराहे के पास से गिरफ्तार किये गए अभियुक्त की पहचान संजय सिंह उर्फ दीपू पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी बाजार वार्ड नं 6 कस्बा रूरा थाना रूरा कानपुर देहात के रूप में हुई अभियुक्त के पास से 18 ग्राम पीली धातु टिकिया बरामद हुई गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अंजन कुमार सिह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम शंकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक आदेश यादव, कांस्टेबल रविन्द्र कुमार, कांस्टेबल अखिलेश कुमार शामिल रहे पुलिस इस घटना में पहले ही तीन अभियुक्त जेल भेज चुकी है और हत्या में प्रयुक्त कार भी बरामद कर चुकी है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *