कानपुर l मृतक केस्को संविदा कर्मचारी के परिजनों ने किया दिल्ली लखनऊ हाईवे जाम
भारी मात्रा में पुलिस फोर्स एसडीएम, मजिस्ट्रेट, सीओ, केस्को जीएम, भी उस्मानपुर चौकी में रहें मौजूद
संविदा कर्मचारी संगठ
न केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले द्वारा मृतक परिजनों को समझाने के बाद खुला हाईवे
नौबस्ता डिवीजन के बसंत बिहार सबस्टेशन केस्को में संविदा लाईनमैन लाखन द्विवेदी पुत्र राम लखन द्विवेदी बतौर संविदा पर कार्य करता था बीते कुछ दिनों पहले केस्को जे०ई० सतीश यादव व दूसरे संविदा लाईनमैन दिनेश यादव की गलती से वो बिजली दुर्घटना ग्रस्त हो गया था
कल इलाज के दौरान संविदा कर्मचारी लाखन द्विवेदी की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने दिल्ली लखनऊ हाईवे पर लाखन द्विवेदी की लाश रखकर हाईवे जाम कर दिया करीब 4 घंटे हाईवे जाम रहा
जिससे मौके पर एसडीएम, मजिस्ट्रेट, सीओ, एसओ, सहित भारी संख्या में पुलिस बल उस्मानपुर चौकी में परिजनों को समझाने में लगा रहा लेकिन परिजन सरकारी नौकरी की मांग पर अड़े रहें मौके पर संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले भी उस्मानपुर चौकी नौबस्ता पहुंचे जहाँ सभी प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों एवं केस्को अधिकारियों और परिजनों के बीच सुलह समझौता कर जाम खुलवाया गया
महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने बताया कि मृतक लाखन द्विवेदी की पत्नी व बच्चों को अजीवन पेंशन, 5 लाख रूपये केस्को से व 5 लाख रूपये श्रम विभाग से, परिवार में एक व्यक्ति को ऑफिस में संविदा पर नौकरी, फंड व बच्चों की शिक्षा के लिए नगद 50 हजार रूपये देने पर लिखित सहमति अधीक्षण अभियन्ता केस्को सर्किल तृतीय पी०के० सिंह व अधिशासी अभियन्ता नौबस्ता केस्को विवेक अग्रवाल के बीच बनी है
केस्को द्वारा एक अधिकारी की तैनाती भी परिजनों को यह प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए देने पर सहमति अधीक्षण अभियन्ता केस्को पी०के० सिंह ने दी
इस दौरान अपर श्रम आयुक्त एसपी शुक्ल द्वारा महामंत्री दिनेश सिंह भोले से कहा गया कि जो 5 लाख श्रम विभाग द्वारा परिजनों को देना है उसकी प्रक्रिया कल करा दीजिये l
