पुलिस ने दबोचा 25 हजार का इनामी

कानपुर। धोखाधड़ी समेत कई गम्भीर मामलों में वांछित चल रहे 25 हजार के इनामी अभियुक्त को थाना रायपुरवा पुलिस ने दबोच लिया।
अभियुक्त पर थाना कोतवाली में धारा419/420/467/468 /471/120बी भादवि में वांछित था। अभियुक्त की पहचान इस्तिखार पुत्र नौशाद अहमद निवासी रोशननगर थाना कल्यानपुर के रूप में हुई। थाना रायपुरवा पुलिस ने अभियुक्त को रेलवे कालोनी रायपुरवा से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त पर
25000/- रुपये इनाम घोषित था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 विनय शर्मा, उ0नि0 सत्येन्द्र कुमार, उ0नि0यूटी चन्दन त्रिपाठी, का0 रोहित कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *