पुखरायां मंडी रेलवे क्रॉसिंग का गेट लगा हाईटेंशन लाइन से टला बडा हादसा

रेलवे पुलिस और वहां मौजूद लोगों की सुझबूझ से टला हादसा

कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे का है जहां पर मंडी रेलवे क्रॉसिंग पर उस समय हड़कंप मच गया जब क्रॉसिंग खुली तो क्रॉसिंग का गेट हाईटेंशन लाइन से जा टकराया जिससे कि वहां पर खड़े लोगों में दहशत फैल गई।वही क्रॉसिंग के पास खड़े लोगों ने बताया जिस समय कानपुर से झांसी की तरफ और झांसी से कानपुर की तरफ ट्रेनें जा रही थी दोनो तरफ से ट्रेनें निकलने के बाद जब गेट खोला गया तो एक ऑटो ने गेट में जोरदार टक्कर मार दी जिससे कि गेट टेढ़ा हो गया वहीं पर जब गेट खोला गया तो वह हाई टेंशन लाइन से जा टकराया और चिंगारी फैल गई।वहीं पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने तत्काल रुप से जीआरपी पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने लोगों को शांत कराया और झांसी से हाईटेंशन लाइन की बिजली गुल कराई गई जिसके बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने गेट सही करवाया।रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन लगते जाम की स्थिति देख कर लोगों ने कई बार रेलवे अधिकारियों को ओवरब्रिज बनवाने के लिए लेटर भी लिखे लेकिन कोई भी अधिकारी अभी तक ध्यान नहीं दे पाया है जिसके चलते आज एक बार फिर से बड़ा हादसा होते-होते टला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *