पुखरायां । झाँसी से कानपुर पैसेंजर का संचालन पांच जुलाई से शुरु हो जाएगा , जिससे पुखरायां रेलवे स्टेशन से आवागमन की सुविधा यात्रियों के लिये हो जायेगी ।
झाँसी मण्डल के जन सम्पर्क अधिकारी मनोज सिह ने बताया कि 5 जुलाई से दोपहर में झांसी से कानपुर पैसेंजर का संचालन शुरू होगा , वहीं 6 जुलाई की सुबह 9 बजे कानपुर से झाँसी जाने वाली पैसेंजर पुखरायां स्टेशन पर पहुचेगी । की झाँसी से लखनऊ पैसेंजर का भी जल्द ही संचालन शुरू कराया जाएगा , कस्बे व्यापारी धुव्र ओमर , विनय ओमर , अभय श्री वास्तव आदि ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन चलने से आवागमन पर लोगो को राहत मिलेगी , अभी तक लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
2021-07-03
