जौहर एसोसिएशन ने यूक्रेन से भारतीय को जल्दी वापस लाने के लिए धन जुटाया

कानपुर आज एमएमए जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी की अगुवाई में नवीन मार्केट परेड पर भारत सरकार यूक्रेन से भारतीय छात्र-छात्राओं को लाने में हो रहे विलम्ब पर नाराजगी जताते हुए एसोसिएशन ने आम जनमानस से धन जुटाकर प्रधानमंत्री को चेताने की कोशिश की।
राहगीरों ने अनोखे प्रदर्शन को देखकर इसे सरकार की आंख खोलने का माध्यम बताते हुए 2 रुपये 5 रुपये, 10 रुपये का सहयोग किया, इस दौरान कुल 000 रुपये की धन राशि जमा की गयी जो कल ड्राफ के माध्यम से प्रधानमंत्री कोष मे भेजी जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने कहा कि अफसोस का विषय है कि भारत सरकार इतनी संवेदनहीन होगी यह हमने नही सोचा था कि भारतीयों की जान से ज्यादा चुनाव को तरजीह दी जाएगी।
चुनाव में कई दर्जन हेलिकॉप्टर व जहाज प्रचार का माध्यम बने हैं मगर यूक्रेन व रुस, रोमानिया भेजने के लिए मात्र खानापूर्ति हो रही है आज हम लोगों ने सरकार को जगाने के लिए आम जनमानस से धन जुटाया है और इसे प्रधानमंत्री कोष मे भेज कर हम भारतीयों को शीघ्र वापस बुलाने की मांग करेंगे।
कार्यक्रम में हयात ज़फर हाशमी, मोहम्मद शारिक मंत्री, फैसल मंसूरी, मोहम्मद फरीद, मोहम्मद सुफियान, सैय्यद ज़ीशान अली, मोहम्मद मोहसिन, फैज़ बेग, वाहिद अली, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *