आज महिला मंच और नेशनल अलायंस ऑफ विमन NAWO के तत्वावधान में श्याम नगर में एक मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया जिसमें वसुधैव कुटुंबकम का नारा देते हुए विश्व शांति लाने के लिए प्रेयर की गई एवं हाथ में प्ले कार्ड लेकर जिसमें लिखा था ‘‘हम युद्ध नहीं शांति चाहते हैं’’(रूस का यूक्रेन के साथ युद्ध) वी वांट पीस, एवं हाथ में शांति का प्रतीक सफेद गुब्बारों को हाथ में लिया और फिर उन्हें एक साथ शांति का नारा देते हुए उड़ा दीया ।
इस कार्यक्रम मैं नीलम चतुर्वेदी, अनुपमा, अर्चना पांडे, ममता गुप्ता, पुष्पा तिवारी एवं शहर के महिला मंच की एवं नेशनल अलायंस अभिमन्यु की नेतृत्वकारी शक्तियों ने हिस्सा लिया।
2022-03-04
