इंजीनियर ए एन द्विवेदी को सर्वसहमति से निर्विरोध संयोजक निर्वाचित किया गया

संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उ. प्र. कानपुर मंडल के अधिवेशन में इंजीनियर ए एन द्विवेदी संयोजक निर्विरोध निर्वाचित होने पर परिषद ने दी बधाई -राजा भरत अवस्थी
संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उ. प्र. के कोषागार में हुए मंडलीय अधिवेशन में परिषद के संघर्ष समिति चेयरमैन इंजीनियर ए एन द्विवेदी को सर्वसहमति से निर्विरोध संयोजक निर्वाचित किया गया। इं. द्विवेदी पिछले वर्ष लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त हुए हैं,कर्मचारियों व पेंशनर्स की समस्याओं के निराकरण हेतु परिषद के साथ निरंतर अपनी भूमिका का निर्वहन कर श्री द्विवेदी काफी लोकप्रिय भी है। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने इंजीनियर ए एन द्विवेदी के संयोजक बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा है कि एक अत्यंत जुझारू व निर्भीक पदाधिकारी के संयोजक निर्विरोध निर्वाचित होने पर कानपुर मंडल के पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान शीघ्रता से होगा। चुनाव अधिकारी एन पी त्रिपाठी ने बताया कि कोषाध्यक्ष रवि भूषण सिंह के साथ सात सह संयोजक भी निर्वाचित हुए।
राजा भरत अवस्थी अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कानपुर नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *