हत्यारोपित की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद की सरिया

शिवली क्षेत्र के खलकपुर गांव में करीब छह माह पूर्व रंजिश में युवक की हत्या कर दी गई थी। मामले में आरोपित फरार चल रहा था। इनामी आरोपित ने न्यायालय में समर्पण किया था, जिसके बाद पुलिस ने रिमांड पर लेकर आरोपित की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया को बरामद किया है।

शिवली कोतवाली के खलकपुर गांव में नौ अगस्त 2021 की दोपहर गांव के गोविद का 18 वर्षीय पुत्र भूरा, आशा बहू को बाइक से उसके घर छोड़कर आ रहा था, जहां रास्ते में गांव के शिव शंकर, कमलेश, रजनेश व अखिलेश ने रंजिश में भूरा की हत्या कर दी थी। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने शिव शंकर व रजनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि आरोपित कमलेश फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपित पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस को चकमा देकर कमलेश ने 25 फरवरी को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। कोतवाल मुकेश बाबू चौहान ने बताया कि आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में लेकर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त नुकीली सरिया झाड़ियों से बरामद की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *