ध्वनि फाउंडेशन के तत्वाधान में खाड़ेपुर गांव,नौबस्ता में बच्चों के मध्य पिचकारी,गुलाल एवं मास्क का वितरण आज किया गया

कानपुर l ध्वनि फाउंडेशन के तत्वाधान में खाड़ेपुर गांव,नौबस्ता में बच्चों के मध्य पिचकारी,गुलाल एवं मास्क का वितरण आज किया गया।इस मौके पर मीडिया प्रभारी अतुल शुक्ला ने बताया कि कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है।
पिछले 2 वर्षों से कोरोना महामारी के प्रकोप के कारण बच्चे होली का पर्व उत्साहपूर्वक नही मना पा रहे हैं।इस वर्ष कोरोना महामारी के कम प्रकोप के कारण बच्चों में होली पर्व को लेकर विशेष उत्साह है,जिसे ध्यान में रखते हुए ध्वनि फाउंडेशन द्वारा खाड़ेपुर गांव के बच्चों के मध्य पिचकारी,गुलाल एवं मास्क का वितरण किया गया है।
प्रमुख रूप से संस्था अध्यक्ष एड०समीर शुक्ला,पवन श्रीवास्तव, नीलेश तिवारी,ऋषि आर्य,अजय शर्मा,हर्षित शुक्ला,आकाश मिश्रा, प्रियांशू अवस्थी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *