कानपुर आज एमएमए जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी का भव्य स्वागत बर्रा 8 मे आयोजित किया गया।
मंडल चेयरमैन वसीम शाह व अहमद रज़ा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शहर में हमेशा समाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले और धर्म जाति से ऊपर उठकर मानवता के लिए सदैव तत्पर रहने वाले युवा समाजिक कार्यकर्ता हयात ज़फर हाशमी का भव्य स्वागत किया गया। फूल-मालाओं से स्वागत कर मनोबल को बढ़ाया गया।
जौहर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात ज़फर हाशमी ने कहा कि जब तक जिन्दा रहूँगा इंसानियत को जिन्दा रखने के लिए हर संभव प्रयास करता रहूँगा जबतक आखिरी सांस शरीर में रहेगी धर्म जाति नही बल्कि इंसान के काम आने की कोशिश जारी रहेगी।
यहाँ सैय्यद आदिल, मोहम्मद सुफियान, अहमद रज़ा, मोहम्मद नसीम शाह, शाकिर शाह आदि मौजूद रहे।
2022-03-06
