साढ़ थाना क्षेत्र के उमरी गांव में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा

घाटमपुर में साढ़ थाना क्षेत्र के उमरी गांव में रविवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। भूसा लदी ट्रॉली सड़क किनारे बने मंदिर के गेट से टकरा गयी, जिससे ट्रैक्टर के ऊपर भरभरा कर गेट की बीम का मलबा आ गिरा। हादसे में ट्रैक्टर चालक और हेल्पर की दर्दनाक मौत हो गयी। साढ़ पुलिस ने दोनों को शव को मोर्चरी कानपुर भेज दिया है।भीतरगांव इलाके के उमरी गांव में मुख्य मार्ग किनारे मंदिर का द्वार गेट बना हुआ है। खेत से लाही का भूसा लादकर वापस लौट रही एक ट्रैक्टर ट्राली इसी गेट से जा टकराई। जिससे भारी भरकम सीमेंटेट गेट टूटकर ट्रैक्टर के ऊपर जा गिरा। जिससे परास गांव निवासी ट्रैक्टर चालक रामबाबू कुरील (38) और हेल्पर छोटका (35) आधे घंटे के ऊपर तक मलबे में दबे रहे। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आनन-फानन में दबे मजदूरों का निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक ट्रैक्टर चालक रामबाबू कुरील और हेल्पर महेश उर्फ छोटका की सांसे थम गयी।
सूचना पर पहुंची साढ़ पुलिस भी ग्रामीणों की मदद से राहत व बचाव कार्य में जुटी रही। साढ़ थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों को मोर्चरी कानपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिवार के लोग मौके पर आ चुके हैं। घटना की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *