हेड इंजरी से गई पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष की जान, दंपती समेत चार पर हत्या का मुकदमा

Sun, 06 Mar 2022
कानपुर देहात के पुखरायां में पूर्व भाजयुमो उपाध्यक्ष की हत्या में दंपती समेत चार पर हत्या व लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं देर रात पैनल से पोस्टमार्टम हुआ जिसमें हेड इंजरी से मौत की वजह सामने आई है।

भाई त्रिपुरेश ने छोटे भाई अमरेश की हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि कब्जा करने के विरोध में घनश्याम, पत्नी उर्मिला, बेटा गौतम व भारत ने ईंट व लाठी डंडे से मारकर हत्या कर दी। साथ ही चेन लूटने का भी आरोप लगाया गया। उधर, शनिवार देररात डीएम से अनुमति के बाद पोस्टमार्टम हुआ।

इसमें सिर में एक चोट मिली जिसमें हेड इंजरी मौत का कारण आया है। रविवार को घर पर भाजपा नेताओं समेत क्षेत्रीय लोग की भीड़ एकत्र हो गई। मूसानगर के हलिया घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *